शरजिल इमाम से शाहीनबाग प्रोटेस्ट ने झाड़ा पल्ला, कई राज्यों में मामला दर्ज, बिहार पुलिस भी सक्रिय

शरजिल इमाम से शाहीनबाग प्रोटेस्ट ने झाड़ा पल्ला, कई राज्यों में मामला दर्ज, बिहार पुलिस भी सक्रिय

नयी दिल्ली : विवादित भाषण से चर्चा में आए शरजिल इमाम पर दिल्ली पुलिस सहित कई कई अन्य जगह केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल लोगों ने उससे पल्ला झाड़ लिया है. शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून का विरोध जताने वालों ने कहा है कि हमारा कोई लीडर नहीं है और शरजिल से हमारा कोई संबंध नहीं है. वह न तो आर्गनाइजिंग कमेटी में है और न ही लीडर है. यह भी कहा गया है कि उसका विवादित भाषणा शाहीन बाग का नहीं है जो वायरल हुआ है. उसके खिलाफ दिल्ली के अलावा, यूपी, असम, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर में मामला दर्ज हुआ है और वहां की पुलिस उसे तलाश रही है.

शाहीन बाग प्रोटेस्ट के 43 दिन हो चुके हैं. महिलाएं यहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं. आज गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा लेकर विरोध जताया. वहां तिरंगा भी फहराया गया.

शरजिल बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है. उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सीएए व एनआरसी का विरोध करते हुए पूर्वाेत्तर को भारत से अलग करने की बात करने लगता है. पुलिस के अनुसार, वह पहले जामिया मिलिया इस्लामिया में इस तरह का भाषण दे चुका है.

वह वीडियो में यह कहते हुए दिखता है कि असम को भारत के बाकी हिस्से से काट देना चाहिए. लोगों को कहना चाहिए कि बंगाल में हिंदू और मुसलमानों को मारा जा रहा है और उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जा रहा है. पांच लाख लोगों को जुटाया जा सकता है और कुछ महीनों के लिए असम को भारत से अलग किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 17 जून का इतिहास: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का अनमोल उपहार

शरजिल के खिलाफ आइपीसी की धारा 124ए, 153ए और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उधर, जहानाबाद के एसपी मनीष ने कहा है कि इस मामले में जांच एजेंसियों ने बिहार पुलिस से सहयोग मांगा था और हम आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 19 जून का इतिहास: नोबेल विजेता आंग सान सू ची और राहुल गांधी के जन्म का दिन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका