देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनेंगे जनरल बिपिन रावत

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनेंगे जनरल बिपिन रावत

 

नयी दिल्ली : थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस होंगे. इस पद को धारण करने के बाद थल, जल व वायु सेना की ओर से रक्षामंत्री के सलाहकार की भूमिका में होंगे. उनके सामने तीनों सेनाओं की साझा सोच बनाने एवं एकीकृत ढंग से आॅपरेशन को अंजाम देने की जिम्मेवारी होगी.

उनके पास भारतीय सेना में स्वदेशी उपकरण, हथियार व अन्य चीजों को बढाने की जिम्मेवारी भी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 24 दिसंबर को सीडीएस के पद एवं इसके चार्टर व ड्यूटीज को स्वीकृति दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 15 अगस्त को अपने भाषण में इसका जिक्र किया था.

बिपिन रावत के लिए रक्षा मंत्रालय ने सेना नियमों, कार्यकाल एवं सेवा के नियमों में संशोधन किया है. अब सीडीएस 65 साल की आयु तक सेवा दे सकेंगे. पहले तीनों सेवाओं के प्रमुख 62 साल तक ही पद पर रह सकते थे. बिपिर रावत की वर्तमान में उम्र 61 साल है. कारगिल युद्ध के दौरान की खामियों के कारण यह निर्णय लिया गया है. इस पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेवारी तीनों सेनाओं में तालमेल बैठाना होगा. इससे सांस्थानिक सुधार आने और राष्ट्रीय सुरक्षा के अधिक मुकम्मल होने की संभावना हे.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका