सेना प्रमुख जनरल रावत बोले, हिंसा के लिए भड़काना नेतृत्व नहीं, ओवैसी ने जतायी आपत्ति

सेना प्रमुख जनरल रावत बोले, हिंसा के लिए भड़काना नेतृत्व नहीं, ओवैसी ने जतायी आपत्ति

 

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि यदि नेता हमारे शहरों में आगजनी एवं हिंसा के लिए विश्वविद्यालयों एवं काॅलेजों के छात्रों सहित जनता को उकसाते हैं तो यह नेतृत्व नहीं है. उन्होंने यह टिप्पणी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में दिया. सेना प्रमुख ने कहा कि नेता जनता के बीच से उभरते हैं, नेता ऐसे नहीं होते हैं जो भीड़ को अनुचित दिशा में ले जायें. उन्होंने कहा कि नेता वहीं है, जो लोगों को सही दिशा में ले जाये.

इस महीने के आरंभ में संसद के दोनों सदन में नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गयी थी जिसके बाद यह कानून बन गया. इसके तहत तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

रावत ने कहा कि नेतृत्व सिर्फ लोगों की अगुवाई करने के बारे में है तो फिर इसमें जटिलता क्या है, क्योंकि जब आप आगे बढते हैं तो सभी आपका अनुकरण करते हैं. उन्होंने कहा कि आप भीड़ के बीच किसी नेता को उभरता हुआ पा सकते हैं, लेकिन नेतृत्व वह होता है जो लोगों को सही दिशा में ले जाये. नेता वे नहीं हैं जो लोगों का गलत दिशा में नेतृत्व करते हैं. उन्होंने इस समय विश्वविद्यालयों एवं काॅलेजों के छात्रों के द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह शहरों में भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है वह नेतृत्व नहीं है.

एमआइएम चीफ असदु्दीन ओवैसी ने कहा कि उनका बयान मोदी सरकार को नजरअंदाज करता है. खुद प्रधानमंत्री लिखते हैं कि उन्होंने एक छात्र के रूप में इमरजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जबकि आर्मी चीफ के अनुसार, यह गलत था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी