#WarisPathan ओवैसी की पार्टी एमआइएम के नेता वारिस पठान के विवादित बयान का वीडियो वायरल

#WarisPathan ओवैसी की पार्टी एमआइएम के नेता वारिस पठान के विवादित बयान का वीडियो वायरल

 

नयी दिल्ली: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआइएम के नेता वारिस पठान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे आपत्तिजनक बयान देते दिख रहे हैं. इस वीडियो में एक जनसभा में यह कहते हुए दिख रहे हैं कि आजादी मांगने से नहीं मिलती है तो इसे छिनना पड़ता है. उन्होंने कहा कि हमारी जुबान की आतिशबाजी का मुकबला आप नहीं कर सकते हो. पठान इस वीडियो में यह कहते हुए दिख रहे हैं कि लेकिन इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा. वे कह रहे हैं कि आजादी लेनी पड़ेगी और जो चीज मांगने से नहीं मिलती है उसे छीन कर लेना पड़ेगा. वे कह रहे हैं कि अब वक्त आ गया.


वारिस पठान इस वीडियो में यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि हमको कर रहे हैं कि मां-बहन को आगे कर दिया, अरे अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए और समझ लो हमलोग साथ में आ गए तो फिर क्या होगा. वे कह रहे हैं कि 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं याद कर लेना यह बात.

वारिस पठान एमआइएम के प्रवक्ता हैं. उन्होंने कर्नाटक के गुलबर्गा में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है. यह वीडियो वायरल होने के बाद वारिस पठान ट्विटर पर ट्रेंड में आ गए हैं और लोग इस हैसटैग पर जमकर ट्वीट कर अपनी बात कर रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी