कांग्रेस के सात सांसदों को स्पीकर ओम बिड़ला ने किया निलंबित

कांग्रेस के सात सांसदों को स्पीकर ओम बिड़ला ने किया निलंबित

 

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज कांग्रेस के सात सांसदों को निलंबित कर दिया. जिन सांसदों को उन्होंने निलंबित किया उनके नाम गौरव गोगोई, टीएन प्रथापन, डीन कुरीकोस, आर उन्नीथन, मणिकम टैगोर, बेनी बेहान और गुरजीत सिंह औजला है. इन्हें बजट सत्र के शेष दिनों तक की कार्यवाही के लिए निलंबित किया गया है. इन्हें संसदीय दुराचरण के आरोप में सस्पेंड किया गया है.

स्पीकर ने विपक्ष के हंगामे व धक्का मुक्की से नाराज होकर यह कदम उठाया है. जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है, वे स्पीकर की कुर्सी केे बेहद करीब जाकर विरोध जता रहे थे. आज सुबह पीठासीन सभापति भर्तृहरि महाताब ने कहा था कि सदन में जैसा व्यवहार किया जा रहा है, उससे स्पीकर बेहद दुःखी हैं. उन्होंने कहा था कि दिल्ली हिंसा व कोरोना वायरस पर चर्चा हो, लेकिन सदन को बाधित करना अनुचित है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान