#5baje5Minutes देश में एक बार फिर बजी ताली-थाली, लोगों ने सरकार से कहा बेरोजगारों को रोजगार दो

#5baje5Minutes देश में एक बार फिर बजी ताली-थाली, लोगों ने सरकार से कहा बेरोजगारों को रोजगार दो

नयी दिल्ली : 22 मार्च 2020 के जनता करफ्यू वाले दिन की तरह शनिवार शाम पांच बजे एक बार फिर देश में ताली और थाली बजा. देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने ताली व थाली बजाकर बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग की.

लोगों ने ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो पोस्ट कर अपनी मांगें रखीं. उत्तरप्रदेश के रिटायर्ड आइएएस अधिकारी सूयप्रताप सिंह राठौर ने भी ताली थाली बजाकर विरोध जताया. सूर्यप्रताप सिंह यूपी में योगी सरकार व भाजपा की नीतियों के मुखर विरोधी हैं.

सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, मेरे हाथ थाली लगी तो वही सही. आज ताली थाली बजी, कल सड़क पर उतरेंगे. सरकार को जगाना होगा, वादा पूरा करना होगा, युवा अपना हक लेकर रहेगा. सभी मित्रों को सहयोग के लिए सहृदय धन्यवाद.


उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ताली थाली बजाकर मोदी सरकार से विरोध जताया. उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, सरकार दो जवाब, भर्तियां क्यों है पंचवर्षीय योजना के समान, प्रधानमंत्री जी दो जवाब युवाओं के भविष्य से क्यों हो रहा खिलवाड़.

सत्यवीर मुन्ना नामक एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, हम देश में बढ़ती बेतहाशा बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ इस गूँगी बहरी सरकार को जगाते रहेंगे।हम अपने प्रदेश और देश के बेरोज़गारो के साथ हैं. भले अकेले हैं पर हौसला करोड़ों का हैं. भाजपा की जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है. मोदी जी द्वारा दो करोड़ प्रतिवर्ष रोज़गार का नारा फ़रेब निकला.


मुकेश नेहरा नामक  ट्विटर एकाउंट से लिखा गया, मीडिया समझता क्यों नहीं है कि देश को रिया की नहीं, बल्कि किसान को यू-रिया की और युवाओं को नौक-रिया की जरूरत है.

शनिवार की सुबह से ही पांच बजे पांच मिनट ट्विटर पर टाॅप ट्रेंड कर रहा था. लोग इस हैशटैग पर ट्वीट कर मोदी सरकार का विरोध जता रहे हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं