दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक हो सकता है पाकिस्तान : बाइडेन

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक हो सकता है पाकिस्तान : बाइडेन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक हो सकता है, क्योंकि देश के पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार हैं।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने डेमोक्रेटिक कांग्रेस की प्रचार समिति के एक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर शुक्रवार को प्रकाशित लेख में बाइडेन के हवाले से कहा गया है, मुझे लगता है पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। इसकी वजह है कि उसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार है।

राष्ट्रपति की टिप्पणी विश्व स्तर पर बदलती भू-राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में की गई थी। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और देश अपने गठबंधनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी

बाइडेन ने कहा, मैं वास्तव में यह मानता हूं। दुनिया हमें देख रही है। यह कोई मजाक नहीं है। यहां तक कि हमारे दुश्मन भी हमें यह पता लगाने के लिए देख रहे हैं कि हम इसे कैसे समझते हैं और हम क्या करते हैं।

यह भी पढ़ें अमेरिकी सेना ने ट्रंप बैन के बाद ईरान हमलों में इस्तेमाल किया एंथ्रोपिक क्लॉड एआई

बाइडेन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका में दुनिया को उस स्थान पर ले जाने की क्षमता है, जो पहले कभी नहीं थी।

यह भी पढ़ें ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से आपके पास एक रूसी नेता होगा, जो सामरिक परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दे सकता है, जो केवल तीन, चार हजार लोगों को मार सकता है और एक बिंदु तक सीमित हो सकता है?

अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बारे में बात करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में संदर्भ किया, जो जानता था कि वह क्या चाहता है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल
झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई