पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाले विवादित वैज्ञानिक डॉ अब्दुल कदीर खान की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान को परमाणु बम देने वाले परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान का 85 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। अब्दुल कदीर की तबीयत बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे 2004 में वैश्विक परमाणु प्रसार स्कैंडल में रहे हैं। उन पर परमाणु सामग्री के प्रसार का आरोप रहा है। उन पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सवाल उठाया था। उन्होंने पाकिस्तान की इमरान सरकार पर अपने इलाज में उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया था।
उनके निधन पर पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है। फवाद ने कहा है कि परमाणु वैज्ञानिक के निधन से पाकिस्तान सदमे में है। उन्होंने देश के लिए अतुलनीय काम किया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है और इसे पाकिस्तान के लिए बड़ा नुकसान बताया।