कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट ने बढाई देश की चिंता, जानिए चिंता की प्रमुख वजहें

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट ने देश की चिंता बढा दी है। इसको लेकर रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों पर जांच की जा रही है और पूरी चौकसी बरती जा रही है।

जिन देशों से ये फैल रहा है वहां से हवाई सेवाएं बंद होनी चाहिए, वहां से यात्री आकर पूरे देश में फैलाएंगे। अगर सरकार पहली वेव में ही इसे रोक देती या आने वाले लोगों को क्वारंटीन कर देती तो ये(कोरोना वायरस) देशभर में नहीं फैलता: ओमीक्रोन वेरिएंट पर भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ CM (1.12.21) pic.twitter.com/NwlAXELSYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2021
वहीं, महाराष्ट्र में ओमीक्रोन वेरिएंट के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन पर कोविड19 टेस्टिंग की जा रही है। सेंट्रल रेलवे के डीआरएम ने बताया, राज्य सरकार की तरफ से छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर डेस्क लगाया गया है जहां आने वाले यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। सब बड़े स्टेशन पर ये अभियान चल रहा है।
तमिलनाडु में भी इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है। ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर प्रशासन यात्रियों को लेकर सतर्क दिख रही है। एक यात्री अभिषेक ने बताया, यहां नए दिशा निर्देश लागू किए गए हैं। नियमों का पालन किया जा रहा है। मेरा आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। एयरपोर्ट पर प्रशासन ने पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं।
महाराष्ट्र: ओमीक्रोन वेरिएंट के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन पर #COVID19 टेस्टिंग की जा रही है।
सेंट्रल रेलवे के DRM ने बताया, “राज्य सरकार की तरफ से छत्रपति शिवाजी स्टेशन पर डेस्क लगाया गया है जहां आने वाले यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है। सब बड़े स्टेशन पर ये अभियान चल रहा है।” pic.twitter.com/w94IkI3Vpg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2021
अेमीक्रोन को लेकर चिंता क्यों?
ओमीक्रोन वेरिएंट का कोरोना वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है। वैक्सीन ले चुके शख्स भी इससे संक्रमित हुए हैं, इसलिए चिंता अधिक है। यह वायरस वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट से भी छह गुणा अधिक संक्रामक है। दुनिया के 23 देशों में इसका संक्रमण पाया गया है, हालांकि भारत में अभी एक भी केस नहीं मिला है, लेकिन सरकार व स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हैं।
इस वायरस के खतरे के मद्देनजर 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहे नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर रोक लग गयी है। केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखने का निर्देश दिया है।
तमिलनाडु: ओमीक्रोन वेरिएंट को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर प्रशासन यात्रियों को लेकर सतर्क दिख रही है।
एक यात्री अभिषेक ने बताया, “यहां नए दिशा निर्देश लागू किए गए हैं। नियमों का पालन किया जा रहा है। मेरा RT-PCR टेस्ट किया गया। एयरपोर्ट पर प्रशासन ने पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं।” pic.twitter.com/41ictFeKXq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2021
जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य है। हालांकि इसके निगेटिव रहने पर भी उन्हें सात दिन क्वारंटीन रहना होगा। सुविधा पोर्टल पर विदेश से आने वाले यात्रियों को सेल्फ डेक्लेरेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।