निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

रांची:  देश के ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने सीएम हेमंत सोरेन से भेंटवार्ता की। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री और टाटा पावर के एमडी के बीच राज्य में बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं दुरुस्त करने के संबंध में चर्चा हुई।

सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए।

वहीं, प्रवीर सिन्हा ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गांव गांव तथा सुदूर क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिककरण और व्यवस्था में कैसे सुधार हो इस पर विशेष चर्चा की गयी।

विदित हो कि झारखंड में टाटा पावर के अनुषांगिक ईकाई मैथन पावर 1050 मेगा वाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रही है। इस अवसर पर टाटा पावर के कॉर्पोरेट अफेयर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन और टीपीडीडीएल प्रोजेक्ट के रोशन कुमार व् कुमार विक्रम उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर