टोकियो पैरालिंपिक : शूटिंग में मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज ने रजत पदक जीता, कृष्णा नागर को भी मिला गोल्ड

टोकियो/नयी दिल्ली : टोकियो पैरालिंपिक में शूटिंग में भारतीय एथलिट मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक और सिंहराज ने रजत पदक हासिल किया। दोनों ने शूटिंग के पी4 मिक्स्ड पिस्टल एसएच1 में यह पदक हासिल किया है।
#TokyoParalympics | Family of shooter Singhraj celebrates his win in Shooting P4 Mixed 50m Pistol SH1, as he bags silver medal pic.twitter.com/8IMkojfiAP— ANI (@ANI) September 4, 2021
सिंहराज की जीत के बाद हरियाणा के बल्लभगढ में उनके घर में खुशिया मनायी गयी और परिजनों ने कहा कि वे इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।
सिंहराज की मां वेदवत्ती ने कहा कि वे बेटे की इस उपलब्धि से बहुत-बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे सिंहराज ने पूरे देश का नाम रौशन कर दिया, ऐसा शेर है मेरा बेटा।
सिंहराज के पिता प्रेम सिंह अधाना ने कहा है कि वे बेटे की इस जीत से बहुत खुश हैं और उसका वे इजहार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।
दोनों खिलाड़ी हरियाणा से आते हैं और हरियाणा की सरकार ने उनके लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने कहा है कि स्वर्ण जीतने वाले मनीष को छह करोड़ रुपये और सिल्वर मेडल हासिल करने वाले सिंहराज को चार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
#TokyoParalympics | Haryana government announces a reward of Rs 6 crores for gold medalist Manish Narwal and Rs 4 Crores for silver medal winner Singhraj Adhana in Shooting P4 Mixed 50m Pistol SH1
(Pics courtesy: Screengrab via Paralympics YouTube) pic.twitter.com/l5yobJI38C
— ANI (@ANI) September 4, 2021
The two medal winners will also be offered government jobs.
— ANI (@ANI) September 4, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोकियो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई दी है। उन्होनंे एक ट्वीट में कहा कि मनीष नरवाल ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। उन्हें बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।
टोकिया पैरालिंपिक के अन्य अपडेट
टोकियो पैरालिंपिक के पुरुष एकल एसएल4 के सेमीफाइनल में तरुण ढिल्लन हार गए हैं। अब वे कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
बैडमिंटन मेंस सिंगल में कृष्णा नागर ने ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूम्ब्स को हरा करण स्वर्ण पदक जीत लिया।
#TokyoParalympics, Badminton Men’s Singles SH6: Krishna Nagar beats Great Britain’s Krysten Coombs, to play for gold
(File photo) pic.twitter.com/1Hnk4aSv4Z
— ANI (@ANI) September 4, 2021