#JNUViolence जेएनयू हिंसा : कन्हैया कुमार के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

#JNUViolence जेएनयू हिंसा : कन्हैया कुमार के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

नयी दिल्ली : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार की शाम जेएनयू कैंपस छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए पहुंची. वे शाम करीब साढे सात बजे यहां पहुंची और छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. जेएनयू के छात्रों व शिक्षकों के साथ रविवार देर शाम नकाबपोश उपद्रवियों ने बेरहमी के साथ मारपीट की थी. इसके बाद से इस घटना की लगातार निंदा हो रही है और इसे छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश माना जा रहा है. विरोधी पक्ष इसके लिए आरएसएस-भाजपा के समर्थकों को दोषी ठहरा रहा है. वहीं, सरकार की ओर से मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि इस घटना के जो भी दोषी होंगे वे जल्द पकड़ में आएंगे.

दीपिका पादुकोण बड़ी फिल्म अभिनेत्री हैं और उनका जेएनयू छात्रों के समर्थन में आना बड़ी घटना माना जा रहा है. दीपिका पादुकोण के इस कदम पर संघ समर्थक युवाों की लाॅबी लामबंद हो गयी है. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले भाजपा-मोदी-शाह समर्थक तेजिंदर पाल बग्गा ने दीपिका पादुकोण की फिल्मों का बहिष्कार करने की अपील की है और उन पर टुकड़े-टुकड़े गैंग में शामिल होने का आरोप लगाया है. बग्गा ने अपने समर्थन में व दीपिका के विरोध में अपने ट्वीट को लोगों से रिट्वीट करने का आग्रह किया है.

दीपिका पादुकोण जिस विरोध प्रदर्शन में पहुंची उसका नेतृत्व जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कर रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में कुछ प्रमुख वामपंथी नेता भी शामिल हुए. दीपिका पादुकोण 10 मिनट तक परिसर में रहीं और बिना कुछ कहें वहां से चली गयीं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान