निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा पर अगले आदेश तक रोक

निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा पर अगले आदेश तक रोक

नयी दिल्‍ली : सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चार दोषियों की फांसी की सजा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इससे पहले चारों दोषियों को मंगलवार को सुबह छह बजे फांसी दिया जाना था। दरअसल निर्भय के दोषी पवन ने आज राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दायर की है। इस पर अतिरिक्त न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने कहा कि दया याचिका लंबित होने के कारण फांसी की सजा मुकर्रर नहीं की जा सकती।

इसके बाद कोर्ट ने दोषियों के वकील एपी सिंह को कहा कि भोजनावकाश के बाद आकर बताएँ कि फांसी पर रोक क्यों लगाई जाए। वहीं, कोर्ट ने पवन और अक्षय कुमार सिंह की फांसी पर रोक की याचिका खारिज कर दी।

सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट को कहा कि अब यह मामला पूरी तरह से सरकार के हाथों में हैं, इस पर न्यायाधीश की फिलहाल कोई भूमिका नहीं। प्राधिकारियों ने बताया कि पवन की दया याचिका पर राष्ट्रपति जेल प्रशासन से एक स्थिति रिपोर्ट मांगेंगे, जिसके बाद फांसी की सजा पर स्वतः रोक लग जायेगी।

 

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

यह भी पढ़ें: Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी