खुदरा महंगाई बेकाबू, आरबीआइ के तय बैरिकेट को तोड़ छह साल के शीर्ष पर

खुदरा महंगाई बेकाबू, आरबीआइ के तय बैरिकेट को तोड़ छह साल के शीर्ष पर

नयी दिल्ली : महंगाई बेकाबू हो गयी है. दिसंबर के बाद जनवरी महीने में खुदरा महंगाई और बढ गयी है. जनवरी में खुदरा महंगाई दर छह साल में सबसे अधिक 7.59 प्रतिशत हो गयी. इससे पहले दिसंबर में यह 7.35 प्रतिशत थी. अब महंगाई दर आरबीआइ द्वारा तय उच्च सीमा से अधिक हो गयी है. आरबीआइ ने दो से छह प्रतिशत की बीच महंगाई दर रखने का अनुमान जताया था. मई 2014 के बाद महंगाई की यह दर सबसे अधिक है.

इस साल जनवरी का महंगाई का आंकड़ा पिछले साल के जनवरी माह से 1.97 प्रतिशत अधिक है. जनवरी 2020 में खाने-पीने की चीजों की दाम में 13.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

महंगाई के बढते आंकड़े के मद्देनजर ही रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दर में कमी नहीं की. खुदरा महंगाई बढाने में अनाज, सब्जी, दाल के दामों का अहम रोल है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका