आरबीआइ ने कम की रेपो रेट, कहा – अगले साल निगेटिव ग्रोथ
On
मुंबई : रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज ब्याज दरों में कटौती का निर्णय लिया. आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट को 4.4 से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं, रिवर्स रेपो रेट को कम कर 3.35 प्रतिशत कर दिया गया है. दास ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है, इसलिए मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दरों में कमी करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में विकास दर नकारात्मक रहने की संभावना है.
शक्तिकांत दास ने कहा कि मांग और उत्पादन में कमी आयी है. अप्रैल महीने में निर्यात 60.3 प्रतिशत की कमी आयी है. गवर्नर ने कहा कि मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 17 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. कोर इंडस्ट्रीज के आउटपुट में 6.5 प्रतिशत की कमी हुई है और मैन्युफैक्चिरिंग में 21 प्रतिशत की गिरावट आयी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

