रांची के अखबार : जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, भाला लेकर चीनी सैनिक अग्रिम चौकियों के पास डंटे

रांची के अखबार : जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, भाला लेकर चीनी सैनिक अग्रिम चौकियों के पास डंटे

 

रांची : प्रभात खबर ने टाॅप बाॅक्स खबर दी है कि स्कूल खोलने को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन. अनलाॅक 4 में 21 सितंबर से आंशिक रूप से केंद्र सरकार ने नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आंशिक रूप से स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. यह एसओपी इसी के लिए जारी किया गया है. छात्र स्वैच्छिक रूप से स्कूल आ सकेंगे. उनके बीच छह फीट की दूरी मेंटन करनी होगी. फेसकवर व माॅस्क जरूरी होगा. कोंटनमेंट जोन में स्कूल नहीं खुलेगा. हेंड सेनेटाइजर का यूज करना होगा. तबीयत खराब होने पर तुरंत बताना होगा और थूकने की मनाही रहेगी. हालांकि झारखंड सरकार ने अभी स्कूल खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया है.

अखबार ने झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की खबर दी है: म्यूटेशन बिल मंजूर, एडीसी अब रद्द कर सकेंगे जमाबंदी. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को भी मंजूरी दे दी गयी है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम से बाहर के 15 लाख लोगों को इसका लाभ होगा. चार मेडिकल काॅलेजों के नाम बदलने को भी सहमति मिल गयी है. यह खबर है कि गोड्डा में साध्वी के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अखबार ने कवर पेज दो पर खबर दी है कि ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर ली गयी. हजारीबाग के इचाक में एक युवक नाले में बह गया. उसकी तलाश की जा रही है. कोरोना को लेकर खबर है कि राज्य में संक्रमण की दर घटी, रिकवरी रेट बढा. यह खबर भी है कि झारखंड में अब जमीन के निबंधन से पूर्व दस्तावेज की होगी जांच. यह खबर है कि भारत व चीन के बीच एलएसी पर तनाव है. सोमवार को चीनी सैनिक भाला लेकर पूर्वी लद्दाख के पैंगोग सो लेक के पास आए थे.

अखबार ने कवर पेज दो पर कोरोना काल में मध्यवर्ग पर पड़ी आर्थिक चोट पर विशेष स्टोरी की है. इसका शीर्षक है : रोजी रोजगार पर आफत, उपर से महंगाई ने तोड़ी कमर, कहीं से भी मदद नहीं.

हिंदुस्तान अखबार ने लीड खबर भारत-चीन के तनाव पर दी है. हेडिंग है : रेजांग ला में भारत-चीन आमने-सामने. अखबार ने लिखा है कि घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गयी है. चीन के हजारों सैनिक भाले-डंडे लेकर भारत की अग्रिम चौकियों के पास डंटे हैं. गोड्डा मे ंसाध्वी से गैंगरेप की खबर इस अखबार ने भी प्रमुखता से दी है. वहीं, कैबिनेट निर्णय की खबर है कि जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

एक खबर है कि इपीएफओ सदस्य की मौत पर नाॅमिनी को सात लाख रुपये मिलेंगे. वहीं, यह खबर भी है कि बैंकों ने जीरो डाउन पेमेंट इएमआइ विकल्प फिर शुरू किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी