Ranchi news: अभाविप डीएसपीएमयू इकाई ने मनाया रंग उत्सव, भोजपुरी गायक रितेश पांडे हुए शामिल

यह हमारे जीवन का सबसे अलग अनुभव है: रितेश पांडे

Ranchi news: अभाविप डीएसपीएमयू इकाई ने मनाया रंग उत्सव, भोजपुरी गायक रितेश पांडे हुए शामिल
भोजपुरी गायक रितेश पांडे हुए शामिल (तस्वीर)

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाईके द्वारा होली मिलन समारोह रंगोत्सव–2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक रितेश पांडे और लोकप्रिय नागपुरी गायक नितेश कच्छप सहित कई स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला जी, रितेश पांडे जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति तपन कुमार शांडिल्य जी सहित कई गणमान्य जनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। अपने प्रस्तुति के दौरान रितेश पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किसी भी कार्यक्रम में आना अपने घर लौटने जैसा लगता है। रांची आकर इतनी बड़ी विद्यार्थी समूह के सामने कार्यक्रम में सारिक होकर ऐसा लग रहा है यह हमारे जीवन का सबसे अलग अनुभव है जो मैं इस रंग

उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कई पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाया। लोकप्रिय नागपुरी गायक नितेश कच्छप की प्रस्तुति का भी लोगों ने खूब लुफ्त उठाया और जमकर अबीर गुलाल उड़ाए।

कार्यक्रम में करीब 10000 से 12000 की संख्या में विद्यार्थी शामिल को हुए और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित इस रंगोत्सव कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।
 कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक आनंद कुमार ने पिछले 10 दिनों से लगे सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित  किया और कहा कि अभाविप डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय इकाई के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया है। कार्यक्रम का सफल आयोजन में मुख्य रूप से पवन नाग ,सतीश केसरी, आदित्य सिंह, गौरव भूमिहार सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए थे

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement