रांची के अखबार : लाॅकडाउन में झारखंड के चार लाख लोग हुए अवसादग्रस्त, शिबू मेदांता में कराए गए भर्ती

रांची के अखबार : लाॅकडाउन में झारखंड के चार लाख लोग हुए अवसादग्रस्त, शिबू मेदांता में कराए गए भर्ती

Four lakh people of Jharkhand were depressed in the lockdown

रांची : प्रभात खबर ने लीड खबर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की दी है. अखबार ने शीर्षक दिया है: सात घंटे की बैठक सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष. पार्टी ने छह माह के लिए नेतृत्व विवाद टाल दिया है. पार्टी ने यह कार्यसमिति तब बुलायी जब करीब 23 नेताओं ने पत्र लिख कर पार्टी में शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक बदलाव की मांग की थी और कहा था कि पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहिए व चुनाव हो. अखबार ने लिखा है कि कांग्रेस का अधिवेशन नए अध्यक्ष चयन के लिए बुलाया जाएगा. वहीं, यह भी जिक्र है कि तनाव पूर्ण माहौल में कांग्रेस की बैठक हुई. राहुल गांधी ने नेताओं द्वारा लिखी चिट्ठी को भाजपा की साजिश बताया. वहीं, पत्र लिखने वाले गुलाम नबी आजाद ने कहा कि साजिश साबित हुई तो वे पद छोड़ देंगे. कपिल सिब्बल ने कहा कि 30 सालों में उन्होंने भाजपा के पक्ष में कोई बात नहीं कही.

प्रभात खबर ने एक अहम खबर दी है कि कोरोना लाॅकडाउन के दौरान झारखंड के करीब चार लाख लोगों ने मेंडल हेल्थ काउंसिलर से संपर्क किया. यानी ये लोग अवसाग्रस्त हुए. ये आधिकारिक आंकड़े हैं. यानी ऐसे लोग जिन्होंने काउंसिलर से संपर्क किया. वास्तविक संख्या तीन लाख 73 हजार 573 है.

अखबार ने दिल्ली से खबर दी है कि गाड़ियों के दस्तावेज की वैधता केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक बढा दी है. इसमें फिटनेस, पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक शामिल है. यह कोरोना संकट के मद्देनजर लोगों को राहत देने के लिए लिया गया फैसला है. यानी पुराने डाॅक्यूमेंट अभी वैलिड रहेंगे. अखबार ने खबर दी है कि झारखंड में 940 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी, जिनमें दस जमशेदपुर में, दुमका में दो, रांची, धनबाद व कोडरमा में एक-एक मरीज शामिल हैं. अबतक 335 मौतें राज्य में कोरोना से हुई हैं. वहीं, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया.

हेमंत सरकार का एक फैसला है कि 22 जिलों में खुलेंगे इ एफआइआर थाना व चार जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट खुलेंगी. विश्वविद्यालय में शिक्षकों व कर्मियों का पद सृजन के लिए सरकार ने सर्च कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया है. अखबार ने एक खबर दी है कि झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी डाॅ नंद कुमार यादव इंदु ने खुद ही अपना कार्यकाल बढा लिया और फिर केंद्र की चेतावनी के बाद पद छोड़ दिया.

हिंदुस्तान ने टाॅप में खबर दी है : चिंता: शिबू की तबीयत बिगड़ी मेदांता में कराए गए भर्ती. अखबार ने लिखा है कि उन्हें मेदांता दिल्ली के डाॅक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया है और प्लाज्मा देने की तैयारी है. हालांकि डाॅक्टरों ने कहा कि उनकी तबीयत सामान्य है और वे बात कर रहे हैं. मालूम होकि शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. अखबार ने खबर दी है कि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गयी.

अखबार ने लीड खबर दी है कि सोनिया गांधी ही फिलहाल कांगे्रस की अध्यक्ष रहेंगी. अखबार ने खबर दी है कि लद्दाख पर चीन से वार्ता विफल रही तो सैन्य विकल्प खुले रहेंगे. यह बात सीडीएस जनरल विपिन रावत ने कही है. अखबार ने खबर दी है कि अगले साल से जैक की दसवीं व बारहवी का परीक्षा पैटर्न बदल जाएगा. सब्जेक्टिव सवालों का जवाब देने के लिए भी छात्रों के पास दो विकल्प रहेंगे.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत
जंगली हाथियों की आमद से मचा हड़कंप: केटीपीएस प्लांट की सीआईएसएफ कॉलोनी और बैंक शाखाओं के पास डाला डेरा
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीद जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक, सरकार ने किया सम्मान
Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज