रांची के अखबार : बड़ा खुलासा गलवान झड़प में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक, रांची में रद्द होंगे आवास बोर्ड के आवंटन
रांची : प्रभात खबर ने आज लीड खबर आवास बोर्ड के संबंध में दी है. अखबार ने इस खबर को शीर्षक दिया है: आवास बोर्ड का रांची में हुआ आवंटन रद्द करने की तैयारी. यह मामला 2011 का है, जब लाॅटरी के जरिए रांची, धनबाद, जमशेदपुर, डालटेनगंज व हजारीबाग में जमीन व फ्लैट का आवंटन हुआ था. रांची में हुए लाॅटरी में विवाद हुआ था जिसके बाद आवंटी कोर्ट चले गए थे. बोर्ड की ओर से इस मामले में कार्रवाई के लिए फाइल बढा दी गयी है.
अखबार ने कोरोना को लेकर खबर दी है कि टेस्ट हो रहे फेल, लक्षण के आधार पर अब हो रहा है कोरोना का इलाज. आरटीपीसीआर जांच में लक्षणवाले 70 प्रतिशत संक्रमितों की ही रिपोर्ट पाॅजिटिव आ रही है. लक्षणों के बावजूद 30 प्रतिशत की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है. यह खबर है कि राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी व गठबंधन के लिए मोर्चा संभालेंगे. सीएम हेमंत सोरेन आज से तीन दिन के दुमका दौरे पर रहेंगे. एक खबर है कि हजारीबाग जेल से एक विदेशी कैदी फरार हो गया. डिटेंशन सेंटर में रखा गया म्यांमारा का 27 वर्षीय शरणार्थी अब्दुल्ला खिड़की काट कर फरार हो गया.


अखबार ने एक महत्वपूर्ण खबर दी है कि लद्दाख में नियंत्रण रेखा पर भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुए मुठभेड़ में 60 चीनी सैनिक मारे गए थे. यह खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूजवीक ने की है. अखबार के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इशारे पर यह घटना घटी थी. अखबार ने लिखा है कि चीन के राष्ट्रपति इससे उत्तेजित हैं और भारत के खिलाफ कड़े कदम उठा सकते हैं.
Related Posts

Latest News

