रांची के अखबारों की सुर्खियां : मंत्री, विधायक कोरोना से संक्रमित, आज आएगा मैट्रिक का रिजल्ट

रांची के अखबारों की सुर्खियां : मंत्री, विधायक कोरोना से संक्रमित, आज आएगा मैट्रिक का रिजल्ट

प्रभात खबर ने कोरोना संक्रमण के झारखंड में खतरे पर बड़ी खबर बनाया है. अखबार ने इस खबर को शीर्षक दिया है: संभल जायें, लाॅकडाउन से छूट मिली है, कोरोना से नहीं, मंत्री सहित 155 संक्रमित, दो की मौत. अखबार ने लिखा है कि मास्क लगाने में लोग कौताही कर रहे हैं, तीन दिन में 270 संक्रमित मिले हैं और सात की मौत हुई है. मंगलवार को जो कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, वे दोनों धनबाद के हैं. राज्य सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. हाल में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गृहप्रवेश की पार्टी दी थी जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री सहित कई एमएलए शामिल हुए थे, ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हैं. उसी तरह रांची से दांत का आपरेशन करवाकर लौटने के बाद मथुरा महतो धनबाद जिले में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए.

अखबार ने खबर दी है कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा. वहीं, चीन से जुड़ी खबर को प्राथमिकता देते हुए शीर्षक दिया गया है: चीन पर भरोसा मुश्किल, भारतीय सेना अलर्ट पर. अखबार ने लिखा है 1962 में पहले वह पीछे हटा था और 30 दिन बाद हमला कर दिया था. गुमला से एक खबर है कि एक लड़की ने लड़के से शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसने शादी के दो दिन पहले अपाचे गाड़ी की मांग कर दी.

अखबार ने एक आशजनक खबर दी है कि जीएसटी संग्रह बढा है, बेरोजगारी घटी है और आॅटो सेक्टर में तेजी आयी है. यह खबर भी है रिम्स में जमादार से दो लाख की लूट कर ली गयी. अखबार ने एक खबर दी है कृषि विभाग के एक अधिकारी जो भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोपी हैं, उन पर 13 साल बाद भी विभागीय कार्रवाई आरंभ नहीं हो सकी. अखबार ने खेल निदेशालय द्वारा खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया से वंचित रही दो स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों सपना व प्रियंका की खबर दी हैं. अधिकारियों का कहना है कि इनसे फोन से सर्टिफिकेट मांगा गया था, जबकि इनका कहना है कि हमारे पास कोई फोन आया ही नहीं.

हिंदुस्तान अखबर ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक मथुरा महतो सहित 165 नए कोरोना संक्रमित मिलने को लीड स्टोरी बनाया है. अखबार ने एक खबर दी है कि हजारीबाग में एक चोर कोरोना संक्रमित मिला जिसके बाद 75 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया. अखबार ने खबर दी है कि गलवान घाटी में चीनी सेना ने ढांचे हटाए. सीबीएसइ द्वारा नौवंी व 12वीं का कोर्स 30 प्रतिशत तक कम करने की खबर भी अखबार ने दी है. अखबार ने खबर दी है कि 3500 प्रधानाध्यापकों की झारखंड में नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक

दैनिक जागरण ने भी मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो को कोरोना होने व झारखंड में कोरोना के हालात को लीड खबर बनाया है. इसके अलावा उसकी एक खबर है कि पूर्व सीएम रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कानूनी नोटिस भेजा है और 50 करोड़ की मानहानि का दावा किया है. यह नोटिस एक अखबार द्वारा प्रकाशित खबर को लेकर है जिसे ट्वीट किया गया था.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं