मौलाना आजाद की जयंती पर लाइब्रेरी व स्टडी सेंटर का किया गया शुभारंभ

रांची : भारत रत्न एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 137वीं जयंती के मौके पर अंजुमन इस्लामिया रांची के द्वारा 11 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक शिक्षा स्वास्थ एवं सद्भावना अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में रविवार को पिठौरिया क्षेत्र के पीरुटोला गांव में स्टूडेंट कोऑपरेटिव सोसायटी पीरूटोला और रांची अंजुमन इस्लामिया के संयुक्त तत्वाधान में मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया गया।

मौके पर रांची अंजुमन इस्लामिया के सदर अबरार अंसारी ने कहां कि रांची अंजुमन इस्लामिया और क्षेत्र के कई समाज सेवियों के सहयोग से आज पिरुटोला में मौलाना आजाद लाइब्रेरी एंड स्टडी सेंटर का शुरुआत की गयी है। रांची अंजुमन शिक्षा स्वास्थ्य और सद्भावना का अभियान चलाया है जिसमें गरीब बच्चों के लिए लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लास शुरू किया है, साथ है जो बच्चे ऑनलाइन क्लास नहीं कर सकेंगे उनके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते ही विभिन्न जगहों पर शिक्षा केंद्र खोला जा रहा है जहां उनके लिए लॉकडाउन में स्कूलों के बंद रहने दौरान उनकी पढ़ाई लगातार जारी रह सके। वहीें, लाइब्रेरी में रांची अंजुमन के तरफ से लगभग एक लाख रुपये तक के किताब के लिए सहयोग किया जाएगा।
मौके पर मौजूद पिठौरिया निवासी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि बिना शिक्षा के जीवन अंधकारमय है इसलिए सक्षम लोगों को भी शिक्षा के लिए आगे आना होगा ताकि हर ओर शिक्षा की रौशनी फैल सके। वही डीएसपी वरुण रजक ने इस तरह के कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और सद्भावना के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारी फिरोज आलम ने कहा कि बहुत से बच्चों में प्रतिभा होती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पहचान नही मिल पाती। बहुत खुशी की बात है कि अंजुमन इस्लामिया और समाजसेवियों के सहयोग से इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर रांची अंजुमन के सदर अबरार अंसारी, वाइस प्रेसिडेंट मंजर इमाम, खलील अंसारी, अफ़ज़ल अंसारी, प्रदीप कुमार महतो, वरुण रजक, फिरोज आलम, ऐनुल हक अंसारी, अतीक अहमद, हसीब अंसारी, तहसीन राज, जहीर अब्बास, आदिल, शहबाज मौजूद थे।