CBI-ED का डर दिखाना कांग्रेस ने ही भाजपा को सिखाया, हमारी भी जांच करायी थी : अखिलेश यादव

हरदोई (उत्तरप्रदेश) : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इडी और सीबीआइ का भय दिखाना कांग्रेस ने ही भाजपा को सिखाया। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी भी सीबीआइ जांच करायी थी।
कांग्रेस किसको आईना दिखा रही है। अगर ED, CBI तमाम नेताओं पर जांच कर रही है तो ये कांग्रेस की देन है। हम पर CBI जांच कांग्रेस ने कराई। CBI और ED को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की रही है, उसी रास्ते पर BJP चल रही है। कांग्रेस और BJP में कोई फर्क नहीं: सपा नेता अखिलेश यादव, हरदोई में pic.twitter.com/3h4JqTO2hO— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 31, 2021
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस किसको आईना दिखा रही है। अगर इडी, सीबीआइ तमाम नेताओं की जांच कर रही है तो यह कांग्रेस की ही देन है। हम पर सीबीआइ जांच कांग्रेस ने ही करायी। सीबीआइ और इडी को पीछे लगाने की आदत कांग्रेस की ही रही है, उसी रास्ते पर भाजपा चल रही है। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।
Investigation of ED & CBI that is going on against us and other leaders is because of Congress only. There is no difference between them (BJP & Congress). Congress is BJP and BJP is Congress: Former CM & Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Hardoi pic.twitter.com/7Obe93T1bQ
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2021
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कहा कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिह्नों पर चलते हैं, लेकिन आज किसान संकट में हैं और उनकी आय दोगुनी नहीं हुई है। यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब है। इसलिए यूपी के लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है।
BJP leaders says they follow the footprints of Sardar Vallabhbhai Patel but today farmers are in distress & their income is not doubled. Law & order situation is in the worst state in UP. Hence people of UP has decided to throw BJP out of power: SP chief Akhilesh Yadav in Hardoi pic.twitter.com/77rXGDKHJ9
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2021