भाजपा मंदिर है, योगी-मोदी इसके भगवान हैं, BJP में शामिल होने के बाद बोलीं BSP MLA वंदना सिंह

भाजपा मंदिर है, योगी-मोदी इसके भगवान हैं, BJP में शामिल होने के बाद बोलीं BSP MLA वंदना सिंह

लखनऊ : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तारीख के ऐलान का समय नजदीक आने के साथ ही दल-बदल और गठबंधन की कवायद तेज हो गयी। बुधवार का दिन उत्तरप्रदेश में तेज राजनीतिक गतिविधियों वाला रहा। जहां कांग्रेस व बसपा की एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो गयीं, वहीं आप नेता संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से गठबंधन की संभावनाओं के मद्देनजर मुलाकात की।

आजमगढ की सगड़ी सीट से बसपा की विधायक रहीं वंदना सिंह आज भाजपा में शामिल हो गयीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक मंदिर है, जहां वे आज प्रवेश की हैं। वंदन सिंह ने कहा कि इस मंदिर के भगवान मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी हैं। वंदना सिंह के पति सर्वेश सिंह उर्फ सीपू पहले समाजवादी पार्टी में थे। उन्होंने वर्ष 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बसपा के मलिक मसूद को हराकर विधायक बने थे।


वंदना सिंह व कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया। अदिति सिंह कांग्रेस में रहते हुए राहुल गांधी की करीबी थीं। हालांकि बाद में वे पार्टी की आलोचक हो गयीं और भाजपा के प्रशंसा करने लगीं, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि अब वे भाजपा का दामन थामेंगी।


उधर, आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व दिलीप पांडेय ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद संजय सिंह ने कहा है कि गठबंधन की संभावनाओं पर बात हुई है, हालांकि सीट के बंटवारे पर अबतक कोई बात नहीं हुई है। अगर आप का सपा से गठजोड़ होता है तो वह पहली बार किसी प्रमुख पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरेगी।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ