Sahebganj News: आधुनिक पेइंग वार्ड की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

24×7 सुरक्षा और ऑक्सीजन सपोर्ट से लैस वार्ड

Sahebganj News: आधुनिक पेइंग वार्ड की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

साहिबगंज के सदर अस्पताल में आधुनिक पेइंग वार्ड की शुरुआत की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर और आरामदायक इलाज मिल सकेगा। इस वार्ड में एसी, फ्रिज, सोफा, निजी बाथरूम, कार्डियक मॉनिटर और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में आधुनिक पेइंग वार्ड की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक इलाज मिल सकेगा। इस नए पेइंग वार्ड में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक कक्ष में एसी, फ्रिज, सोफा, व्यक्तिगत बाथरूम, कार्डियक मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ-साथ 24×7 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मरीजों के परिजनों के लिए भी आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपने प्रियजनों के साथ रहकर उनका ख्याल रख सकें।

सबसे खास बात यह है कि इतनी आधुनिक सुविधाओं के बावजूद इसका शुल्क आम लोगों की पहुंच में रखा गया है। मरीज मात्र ₹1000 प्रति कक्ष में इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। अब जिले में ही भरोसेमंद, सुलभ और सुविधाजनक इलाज बेहतर सुविधाओं के साथ मिलेगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह सुविधा न केवल मरीजों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में भी एक नए युग की शुरुआत करेगी।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें