केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक का विमोचन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक का विमोचन

रांची : एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार की पुस्तक मानवाधिकार एक परिचय की द्वितीय संस्करण का विमोचन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को अपने राँची आवास पर किया।

डॉ रणधीर कुमार की यह चौथी पुस्तक है जिसका प्रकाशन संकल्प प्रकाशन ने किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डॉ रणधीर की इस पुस्तक को लेकर बेहद ही हर्ष व्यक्त किया व बधाई दी और कहा ऐसे पुस्तक समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती है और उन्हें उनके अधिकारों को लेकर सजग बनाती है।

डॉ रणधीर ने कहा कि यह पुस्तक मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता, अध्ययनरत विद्यार्थियों व आम जनमानस के लिए बेहद ही उपयोगी है। इस पुस्तक में मानव के मूलभूत अधिकार जैसे मानवधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, सूचना अधिकार, निजता का अधिकार, बाल अधिकार, महिला अधिकार एवं अन्य को बेहद ही बारीकी के साथ संक्षिप्त में विश्लेषण किया गया है जो बेहद ही सरल भाषा में किया है।

आम व्यक्ति भी इस पुस्तक को पढ़ कर अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकते हैं। डॉ रणधीर के इस पुस्तक हेतु शुभकामनाएं कई विश्वविद्यालयों के कुलपति. प्रतिकुलपति, प्रोफेसर, आईपीएस, गृह मंत्रालय के अधिकारियों, शिक्षाविदोंए सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने शुभकामनाएं दी है।

डॉ रणधीर कुमार द्वारा प्रकाशित यह चौथी पुस्तक है इसी पुस्तक की प्रथम संस्करण अनुराधा प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुईं थी। जिसका विमोचन जेएनयू नई दिल्ली में वर्ष 2018 में राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो भारत सरकार की पूर्व डायरेक्टर जनरल व महाराष्ट्र की प्रथम महिला आईपीएस डॉ मीरण बोडवांकरए राज्यसभा सांसद डॉ राकेश सिन्हाए संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार की सलाहकार व अन्य के उपस्थिति में हुआ था।

कौन हैं डॉ रणधीर कुुमार

डॉ रणधीर कुमार वर्ष 2017 से मानवधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं व डॉ कुमार मानवधिकार संस्था एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। डॉ रणधीर ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को अपनी लिखित अन्य पुस्तकें एक उड़ान, कंफेशनल पोइट्री भी भेट किया।

ज्ञात को ही डॉ रणधीर कुमार गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड के नईटाँड़ निवासी दीनदयाल प्रसाद व सावित्री देवी के पुत्र हैं। डॉ रणधीर कुमार आर के डीण्एफ विश्विद्यालय से इंग्लिश लिटरेचर में पीएचडी हैं। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से अँग्रेजी लिटरेचर से इंटेग्रेटेड एमए की शिक्षा हासिल की है साथ ही मीडिया एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध की भी कोर्स कर चुके हैं।

आईआईएम राँची से पॉलिसी गवर्नेंस एवं लीडरशिप की पढ़ाई कर चुके हैं। छात्र जीवन में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो हेतु डॉ रणधीर कुमार कई राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। सामाजिक कार्यो में अनुकरणीय योगदान हेतु कर्नाटक के पूर्व मुख्य सचिव के हाथों मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ रणधीर कुमार कई पुस्तकें का लेखन कर चुके हैं। वर्ष 2018 में इनकी प्रथम पुस्तक मानवधिकार एक परिचय जेएनयू दिल्ली में दूसरी पुस्तक कंफेशनल पोएट्री हजारीबाग के प्रतिकुलपति ने अप्रैल 2020 एवं तीसरी पुस्तक एक उड़ान का विमोचन वर्ष 2021 में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में विश्विद्यालय चेयरमैन, कुलपति व अन्य ने विमोचन किया।

इनके द्वारा लिखित कई अन्य पुस्तकें प्रकाशाधीन है। डॉ रणधीर कुमार लगातार कई विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, संस्थाओं में गेस्ट लेक्चरर के रूप में आमंत्रित किये जाते हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ