रतन टाटा का निधन भारतीय उद्योग जगत की एक बड़ी क्षति: केशव महतो कमलेश

रतन टाटा के निधन पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा का निधन भारतीय उद्योग जगत की एक बड़ी क्षति: केशव महतो कमलेश
रतन टाटा (फाइल फोटो)

कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारत के एक स्वर्णिम सदी का आज अंत हुआ. विश्व में अपने उद्धम और कौशल से अमिट छाप छोड़ने वाले आदरणीय रतन टाटा भारतीय उद्योग के इतिहास में हमेशा उन्हें याद किया जायेगा.

रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज देश ने अपना एक रत्न खो दिया. झारखण्ड राज्य को पुरे विश्व में पहचान दिलाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी सरल और मेहनतकश व्यक्त्वि हमलोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने कहा, आदरणीय रतन टाटा भारतीय उद्योगपति थे, जिन्होंने टाटा समूह और टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वे भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक इकाई, टाटा समूह, के 1991 से 2012 तक अध्यक्ष थे. इसके अतिरिक्त, अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक वे समूह के कार्यकारी अध्यक्ष रहे. इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारत के एक स्वर्णिम सदी का आज अंत हुआ. विश्व में अपने उद्धम और कौशल से अमिट छाप छोड़ने वाले आदरणीय रतन टाटा भारतीय उद्योग के इतिहास में हमेशा उन्हें याद किया जायेगा.

शोक व्यक्त करने वालों में बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान असारी, दीपिका पांडेय सिंह, सुबोध कांत सहाय, प्रदीप कुमार बलमुचू, कालीचरण मुण्डा, सुखदेव भगत, फुरकान अंसारी, ददई दूबे, राजेश ठाकुर, बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो,  रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, अनादि ब्रहम,जयशंकर पाठक, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी, सोनाल शांती, रियाज़ अंसारी,संजय पांडे, लाल किशोर शाहदेव, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, कमल ठाकुर, विनय सिन्हा दीपु, अजय नाथ सहदेव,सुरेंद्र सिंह, आलोक कुमार दुबे, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, रमाकांत आनंद,, डॉ एम तौसिफ, अमरेंद्र सिंह ,ऋषिकेश सिंह, शशि भूषण राय ,गजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, नेली नाथन, जिनेन्द्र त्रिवेदी और कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ