रांची: 10 दिनों में झारखंड में लव जिहाद का तीसरा मामला, आरोपी गिरफ्तार

रांची: 10 दिनों में झारखंड में लव जिहाद का तीसरा मामला, आरोपी गिरफ्तार

रांची: पिछले 10 दिनों के भीतर झारखंड में लव जिहाद की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर भाजपा और हिन्दुत्ववादी संगठन सरकार पर हमलावर हैं। तीसरा मामला खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में फखरुद्दीन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता आदिवासी समुदाय से है। बताया गया है कि आरोपी लड़की को झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता गर्भवती हो गई लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। संदेह होने पर घरवालों ने डॉक्टर से जांच कराई तो चार महीने का गर्भ होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

लड़की के अनुसार, मोबाइल चैटिंग के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों का मिलना- जुलना शुरू हुआ। प्यार-मोहब्बत का वास्ता देकर लड़के ने यौन शोषण किया।

एसपी अमन कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि इसके पहले दुमका और लोहरदगा से भी दो ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं। दुमका में आदिवासी लड़की के यौन शोषण के बाद उसकी हत्या के आरोप में अरमान अंसारी और लोहरदगा में यौन शोषित लड़की को कुएं में धकेलकर उसे पत्थर से कुचलने की कोशिश की घटना में रब्बानी अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इधर इस घटना को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, “झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का अभी अभी एक कारनामा खूंटी जि़ले से मिला। 15 साल की आदिवासी लड़की का फकरुददीन ने बलात्कार किया। लड़की गर्भवती हुई तो जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया। इस्लामीकरण की ओर बढ़ता हमारा राज्य।”

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ