Ranchi news: 28 एवं 29 सितंबर को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में होगा पार्टी के कद्दावर नेताओं का महाजुटान

पार्टी के शीर्ष नेता करेंगे चुनावी शंखनाद का आगाज

Ranchi news: 28 एवं 29 सितंबर को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में होगा पार्टी के कद्दावर नेताओं का महाजुटान
कैलाश यादव (फाइल फोटो)

प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में जयप्रकाश यादव, भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद सुरेंद्र यादव, अभय कुशवाहा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव का संदेश प्रदेश नेताओं व कार्यकर्ताओं को देकर चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगे.

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि राजद की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू में आयोजन किया जाना है. कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए स्वयं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

कैलाश यादव ने बताया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गया है संभवतः चुनाव आयोग द्वारा अगले महीने कुछ दिनों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया जाएगा. विदित है कि पार्टी विगत दिनों 10 अगस्त से ही सभी जिलों में संगठन नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है.

पूर्व निर्धारित घोषित कार्यक्रम के तहत 28 सितंबर को चतरा एवं 29 सितंबर को पलामू में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाना है. कार्यक्रम में राजद के कई बड़े राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे ! जिसमे झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, विधान परिषद सह राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव जहानाबाद के लोकसभा सांसद सुरेंद्र प्र यादव औरंगाबाद से लोकसभा सांसद अवधेश कुमार कुशवाहा श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव प्रधान महासचिव संजय प्र यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान सहित प्रदेश संगठन के अनेक नेता मौजूद रहेंगे.

कैलाश यादव ने बताया कि पलामू, गढ़वा लातेहार और चतरा जिला समाजवादी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. अधिकांशतः सभी क्षेत्रों में लंबे समय से राजद का विचारधारा को मानने वाले लोग परंपरागत तरीके से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी मुख्य नेताओं द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार सरकार में नेता विपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्र यादव का महत्वपूर्ण संदेश को बताने का काम किया जाएगा और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को चुनावी मुहिम में संकल्प के साथ जुटने का मार्गदर्शन के साथ निर्देश दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मेला: इतिहास, आस्था और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत महाकाव्य

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल