Ranchi News: ‘स्किपा’ में खेल मंत्रालय एवं स्टेट ड्राइव के एक दिवसीय खेल सेमिनार का आयोजन

सेमिनार का विषय था ‘Redefining the Sports Landscape in Jharkhand’

Ranchi News: ‘स्किपा’ में खेल मंत्रालय एवं स्टेट ड्राइव के एक दिवसीय खेल सेमिनार का आयोजन
सेमिनार में शामिल अधिकारी.

सेमीनार में झारखंड में खेलों के स्तर की वृद्धि एवं बढ़ावा देने पर कई मूल्यवान सुझाव दिए गए. स्टेट ड्राइव के सीईओ देबजीत तालापात्र, अध्यक्ष उत्तम कुमार तालापात्रा और एक नए खेल पिकल बॉल के एक्सपर्ट जुपिटर दलाई ने सेमिनार में अपने-अपने वक्तव्य रखें.

रांची: श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (स्किपा) में एक दिवसीय सेमिनार राज्य खेल मंत्रालय एवं स्टेट ड्राइव के तत्वाधान में किया गया. ‘Redefining the Sports Landscape in Jharkhand’ सेमिनार का विषय था.  खेल निदेशक संदीप कुमार ने इस सेमिनार का उद्घाटन किया, जिसमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व डीजी सुधांशु शेखर राय ने शिरकत की. उन्होंने झारखंड में खेलों के स्तर की वृद्धि एवं बढ़ावा देने पर कई मूल्यवान सुझाव दिए. सेमिनार में स्टेट ड्राइव के सीईओ देबजीत तालापात्र, अध्यक्ष उत्तम कुमार तालापात्रा और एक नए खेल पिकल बॉल के एक्सपर्ट जुपिटर दलाई ने अपने-अपने वक्तव्य रखें. 

झारखण्ड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देवव्रत सिंह ने खेल जगत में मीडिया मैनेजमेंट के विषय पर उत्कृष्ट विचार बताएं. प्रोफेशनलिज्म इन स्पोर्ट्स के परिप्रेक्ष्य में मोटिवेशन के विषय पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच चंचल दत्ता गुप्ता ने अपने प्रेजेंटेशन में उत्साहवर्धक टिप्स दिए. खेल विभाग की पूर्व निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने भी कार्यक्रम में अपना योगदान किया. सारे जिलों से आए हुए जिला खेल पदाधिकारी, उनके को-ऑर्डिनेटर और उनके प्रशिक्षु इन सभी लोगों ने करीब 175 की संख्या में इस सेमिनार में भाग लिया तथा अपने-अपने जिलों में खेलों के स्तरों में वृद्धि के विषय में कई बातें सीखी. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश