Ranchi News: सभी जिला निर्वाची कोषांगों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
निरीक्षण क्रम में निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का लिया जायजा
By: Subodh Kumar
On
.jpg)
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा आज सभी जिला निर्वाची कोषांगों का निरीक्षण किया गया.
रांची: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा सभी कोषांगों के निरीक्षण क्रम में निर्वाची कोषांगों की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप कराए.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन द्वारा निर्वाची पदाधिकारियों से निरीक्षण के दौरान चेक लिस्ट के बारे में जानकारी, आगन्तुक के बैठने लिए प्रतीक्षा कक्ष के बारे में जानकारी ली. पुरे निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टी जाहिर की इस दौरान सभी पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची सेल के सभी कर्मी उपस्थित पाए गए.
Edited By: Subodh Kumar