Ranchi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य मनोनीत

प्रदेश अध्यक्ष को राज्य मंत्री का भी दर्जा है प्राप्त

Ranchi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य मनोनीत
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को बधाई देते इरफान अंसारी.

राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है.

रांची: मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय), झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने राज्यपाल के आदेश उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है.

विदित हो कि राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है. जिसमें अध्यक्ष, पाँच सदस्य, दो विशेष आमंत्रित सदस्य एवं एक आमंत्रित सदस्य थे.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू, अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा,रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा,राजन वर्मा लाल किशोर नाथ शाहदेव,संजय पांडे, सोनल शान्ति, रमा खलखो, अशोक चौधरी गजेंद्र सिंह, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, आदित्य विक्रम जायसवाल, सत्य नारायण सिंह अरुण शाहु इत्यादि ने बधाई दी.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

दिवाली में 2 घंटे से ज्यादा आतिशबाजी की तो हो जायें सावधान, सरकार ने जारी  किये  ये निर्देश दिवाली में 2 घंटे से ज्यादा आतिशबाजी की तो हो जायें सावधान, सरकार ने जारी किये ये निर्देश
Big Breaking: भाजपा विधायक केदार हाजरा JMM में हुए शामिल, जमुआ से देंगे BJP को टक्कर
Simdega News: सिमडेगा को क्रिकेट स्टेडियम की सौगात जल्द, JSCA अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
Ranchi News: डीपीएस में ‘सब्सटांस एब्यूज एंड एक्सेसिव फोन यूसेज इन रिलेशन टू मेंटल हेल्थ’ पर वर्कशॉप का आयोजन
Palamu News: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 कारतूस समेत हथियारों का जखीरा बरामद
Dhanbad News: वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की सड़क हादसे में मौत
Ranchi News: गैंगस्टर अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने दी बेल
Ranchi News: विस चुनाव से पहले उमाकांत रजक ने छोड़ा आजसू का साथ, झामुमो में होंगे शामिल
18 अक्टूबर राशिफल: मेष से लेकर मीन तक का कैसा होगा आज का दिन, जानें
Ranchi News: युवा वकीलों की बढ़ेगी प्रोत्साहन राशि, झारखंड बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने की सिफारिश
Giridih News: उपायुक्त ने स्वीप एक्टिविटी को लेकर कार्यालय प्रकोष्ठ में की बैठक
Ranchi News: आजसू के मिलन समारोह में कई जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने थामा पार्टी का दामन