बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा : सुदेश महतो

स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर बलियापुर पहुँचे सुदेश महतो

बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा : सुदेश महतो
बिनोद बाबू को नमन करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व अन्य

बाबू बिनोद बिहारी महतो की दूरदर्शिता, उनकी समाज को जोड़ने की अपार क्षमता, और राजनैतिक सीमाओं से आगे बढ़ने के उनके दृष्टिकोण ने झारखंड को नई पहचान और दिशा दी है

रांची: झारखंड आंदोलन के प्रणेता धरतीपुत्र बिनोद बिहारी महतो के सपनो का झारखंड बनाने के लिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा. उनकी सोच और परिकल्पना के आधार पर संगठित, शिक्षित, स्वाभिमानी समाज के निर्माण के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर बलियापुर स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही.

बाबू बिनोद बिहारी महतो की दूरदर्शिता, उनकी समाज को जोड़ने की अपार क्षमता, और राजनैतिक सीमाओं से आगे बढ़ने के उनके दृष्टिकोण ने झारखंड को नई पहचान और दिशा दी है. हम उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प लेते हैं.

इस मौके पर उन्होंने बिनोद बाबू के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन को एक नई रफ्तार देने, समाज की बुराइयों को दूर करने, लोगों को शिक्षित करने और विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए वे अजीवन संघर्षशील रहें. उनके नेतृत्व में ही झारखंड अलग राज्य आंदोलन मजबूत हुआ जिसे आजसू पार्टी ने मुकाम तक पहुँचाने का काम किया था. वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने सभी वर्ग व समुदाय को एकजुट कर झारखंड आंदोलन मजबूत करने का काम किया. वो किसी खास समाज के नहीं बल्कि जन जन के नेता थे. 

राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राज्यभर में बाबू बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें उनके सामाजिक और ऊर्जस्वित राजनैतिक जीवन के लिए स्मरण किया गया. उनका सर्वाधिक लोकप्रिय नारा, “लड़ना है तो पढ़ना है” आज भी समाज को प्रेरित करता है.

यह भी पढ़ें Ranchi News : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को, भक्तों में उमंग

इस अवसर पर नव-निर्वाचित विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, बाबू बिनोद बिहारी महतो के पोते राहुल महतो और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें पश्चिम बंगाल में बाबरी मुद्दा सोची-समझी रणनीति: गिरिराज सिंह

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम