झारखंड : रांची नगर निगम ने मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी के होटल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

झारखंड : रांची नगर निगम ने मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी के होटल पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

रांची : रांची नगर निगम ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में वरिष्ठ मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम के होटल पर बड़ी कार्रवाई की है। रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने रांची के हीनू नदी किनारे बने होटल इमरॉल्ड को सील करने का आदेश दिया।

नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को होटल के बाहर जाकर नोटिस चिपकाया। नोटिस में होटल प्रबंधन को कहा गया है कि वह तीन दिन में होटल खाली कर दे ताकि इसे सील किया जा सके।

रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने डीसी एवं एसपी को पत्र लिख कर कहा है कि होटल को सील किए जाने के कारण विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं उठ खड़ी हो इसके लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारी उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञात हो कि होटल इमरॉल्ड का स्वामित्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम के पास है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में इस होटल की कीमत 75 लाख रुपये दर्शायी गयी है।

यह भी पढ़ें बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी

होटल को नक्शा का विचलन कर बनाया गया है। नगर आयुक्त ने इसके लिए होटल प्रबंधन पर 2.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह भी कहा गया है कि 30 दिन के अंदर अगर इस राशि को जमा नहीं किया गया तो होटल को तोड़ने की भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 

नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन द्वारा हीनू नदी के अतिक्रमण की जांच की जा रही थी, इसी दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गयी। जांच मंे यह पाया गया कि होटल के सिर्फ फर्स्ट फ्लोर ही कामर्शियल पास है, बाकी सब रेसिडेंशियल पास है। जांच में यह भी पाया गया कि नीचे के फ्लोर पर पार्किग की जगह किचन एवं रेस्टूरेंट चलाया जा रहा है। जी प्लस फोर के इस होटल की जांच में पाया गया कि इसका नक्शा प्लस थ्री में ही पास है। इसके बावजूद चौथे एवं पांचवे तल्ले का निर्माण कर दिया गया। होटल पर 2017 में भी 97 लाख का जुर्माना लगाया गया था, यह मामला न्यायाधिकरण मंें चल रहा है।

यह भी पढ़ें झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ