बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा

आदिवासियों के अधिकारों पर भाजपा का आक्रमण

बंधु तिर्की का आरोप: लोकतंत्र पर हमला कर रहे जे.पी. नड्डा और भाजपा
बंधु तिर्की (File Photo)

बंधु तिर्की ने जे.पी. नड्डा पर लोकतंत्र और झारखण्डी अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा— भाजपा आदिवासियों के हक व अधिकारों को कुचल रही है।

रांची: पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही सभी भाजपाई लोकतंत्र की जड़ पर वैसा प्रहार कर रहे हैं जो अक्षम्य अपराध है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में प्रचंड बहुमत से चुनी गयी लोकतांत्रिक सरकार को देशद्रोहियों के बल पर चल रही सरकार बताना न केवल लोकतंत्र और मतदाता बल्कि संविधान एवं झारखण्ड के आदिवासी तथा मूलवासियों का अपमान है। यह सीधे-सीधे आम लोगों की आकांक्षाओं पर भी कुठाराघात है।

भाजपा पर दुर्भावना का आरोप

बंधु तिर्की ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति भाजपा और इसके नेताओं की दुर्भावना अब छुपी हुई नहीं है। भाजपा नेता जिस तरह खुलेआम बयान दे रहे हैं और मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने आ रहे हैं, वह संविधान और जनतंत्र पर कुठाराघात है।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नड्डा और भाजपा की नजर में झारखण्ड के आदिवासी और मूलवासी देशद्रोही हैं, जबकि गत विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति की 28 में से 27 सीटें इंडिया गठबंधन ने जीती थीं।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

आदिवासियों के अधिकार कुचलने का आरोप

तिर्की ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार आदिवासियों के हक और अधिकारों को कुचल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के पेसा कानून को अडानी के लिए कमजोर किया जा रहा है।

सिंगरौली जिले में 6 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं, 1358 हेक्टेयर वन भूमि और 1400 हेक्टेयर आदिवासी क्षेत्र को जबरन छीना जा रहा है। धिरौली कोयला खदान अडानी को सौंपे जाने के बाद 1500 पुलिसकर्मी सुरक्षा के नाम पर तैनात हैं और आदिवासियों को विस्थापन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले के 81 आदिवासी गांवों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक है और स्थानीय निवासियों के बाहर जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ में भी गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चार लाख पेड़ अडानी परियोजना के लिए काटे जा रहे हैं और गरीब आदिवासियों को माओवादी बताकर जान से मारने तक की घटनाएँ हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर उन्हें जंगल से बेदखल कर रही है।

घुसपैठ मुद्दे पर जवाब

बंधु तिर्की ने कहा कि केन्द्र में एनडीए सरकार है और गृह मंत्री भी भाजपा के हैं।
घुसपैठ रोकना केन्द्र सरकार का काम है और किसी ने उन्हें रोक नहीं रखा है। भाजपा नेता केवल भ्रम फैला रहे हैं।

नड्डा के बयान को बताया बेतुका

तिर्की ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष की बयानबाजी बेतुकी, भ्रामक और बिना सिर-पैर वाली है।
उन्होंने कहा कि नड्डा केवल पार्टी में अपना रिपोर्ट कार्ड मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ