झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने, लेकिन तीन ने जेल की हवा खाई: राजनाथ सिंह

राजनाथ बोले- JMM का मतलब जमकर मलाई मारो

झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने, लेकिन तीन ने जेल की हवा खाई: राजनाथ सिंह
जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह.

राजनाथ सिंह ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया.

रांची: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज गरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंति और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है. आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है. भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया.

तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी

रक्षा मंत्री ने कहा कि, झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है. लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है. उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मदान से स्पष्ट हो गया है कि, प्रदेश में भजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है. 

कांग्रेस-आरजेडी-राजद तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस-आरजेडी-राजद तीनों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है. रक्षा मंत्री ने कहा कि, JMM का मतलब-जमकर मलाई मारो है. कांग्रेस जिस भी राज्य में जिस भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़े है, वहां बंटाधार हो गया है. झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद ने जमकर भ्रष्टाचार किया है. उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकी जमकर भ्रष्टाचार कर सके. प्रदेश की हलत ये है कि, यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरु कर दिया. 

बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वो कहां है

रक्षा मंत्री ने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, चुनाव से पहले जो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि, हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे. मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए. उन्होंने मंडल मुर्मू को लेकर कहा कि, वे भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि झामुमो की नांव डूबने वाली थी. 

यह भी पढ़ें मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

भाजपा बेदाग पार्टी

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाओं जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए. भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अगर कोई बेदाग पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है. आज अंतर्राष्ट्रीय मचों पर भी जब भारत बोलता है, तो दुनिया कान खोलकर सुनती है. इस बार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है.

यह भी पढ़ें Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ