रांची: जनवरी 2021 से लेकर अबतक 1135 अपराधी और नक्सली गिरफ्तार
On

रांची: रांची पुलिस अपराधियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने जनवरी से लेकर अबतक 1135 अपराधियों और नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 1119 अपराधी और 16 नक्सली शामिल हैं।

राजधानी रांची में सबसे अधिक हत्याएं जमीन विवाद की वजह से होती है लेकिन पिछले आठ महीने में हुई हत्याओं पर गौर किया जाए तो जमीन विवाद को लेकर जितनी भी हत्या की वारदात हुई उसमें अधिकतर मामले का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया है। इनमें अल्ताफ हत्याकांड, अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड, धर्मदेव साहु हत्याकांड सहित जमीन विवाद से जुड़े कई हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सफलता भी मिल रही है।
Edited By: Samridh Jharkhand