"राष्ट्रीय मतदाता दिवस" लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प और नागरिक जिम्मेदारियों का प्रतीक है: राज्यपाल

कहा कि प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल उसका संवैधानिक अधिकार है

यह दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प और नागरिक जिम्मेदारियों का प्रतीक है: राज्यपाल (तस्वीर)

लोकतंत्र की सफलता जनता की जागरूकता और भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल साधनों और अभियान चलाने वाले सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में सभी मतदाताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस लोकतंत्र के प्रति हमारे संकल्प और नागरिक जिम्मेदारियों का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल उसका संवैधानिक अधिकार है, बल्कि एक परम कर्तव्य भी है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के 75 वर्षों के सफल संचालन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर झारखंड की जनता से आग्रह किया कि वे सदैव जाति, धर्म, भाषा या प्रलोभनों से ऊपर उठकर मतदान करें पूरे विवेक के साथ मतदान करें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों को बताता है। इस वर्ष के ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रेरक और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने झारखंड के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएँ और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जनता की जागरूकता और भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल साधनों और अभियान चलाने वाले सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी नागरिकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें गिरिडीह में उपेंद्र यादव की संदिग्ध मौत से तनाव, ग्रामीणों का सड़क जाम जारी

राज्यपाल ने उक्त अवसर पर वरिष्ठ मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले युवा मतदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, चुनाव के सफल संचालन में योगदान देने वाले विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पुलिस अधिकारियों, सह-निर्वाचन पदाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को भी उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया

यह भी पढ़ें Hazaribagh News : इचाक के आलू की देशभर में बढ़ी डिमांड, दूर-दूर से आते हैं व्यापारी

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस