आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है: धनंजय
On

रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र स्थित कैथा ग्राम में महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिए कल्याणी सिलाई सेंटर नामक संस्था का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने फीता काट कर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिलाई सेंटर की संचालिका मल्लिका दत्ता व संचालन शिक्षिका मालती देवी ने किया। उपस्थित महिलाओं को सिलाई सेंटर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने पर प्रकाश डाला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने कहा:आज महिलाए किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है,जरूरत है बस जागरूक होकर अपने शक्ति को पहचानते हुए आत्मनिर्भर होने की।
कैथा में सिलाई सेंटर खुल जाने से निश्चित रूप से हीं यहाँ की महिलाओं को लाभ मिलेगा और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। अदिति कुमारी, पिंकी देवी, प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, पूनम, नेहा, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, जयलाल कुमार आदिउपस्थित थी ।
Edited By: Samridh Jharkhand