Ramgarh news: एनकाउंटर के बाद रामगढ़ एसपी ने अपराधियों को दिया अल्टिमेटम, बोले छोड़ दे अपना रास्ता या फिर झारखंड
जिस भाषा में अपराधी बात समझाना चाह रहे हैं, उसी भाषा में अब उन्हें समझाया जा रहा: एसपी
अपराधियों को यह रास्ता अब बंद कर देना होगा। अगर वह अभी भी अपना रास्ता छोड़कर सरेंडर नहीं करते हैं, तो उन्हें अपना जगह बदलना ही पड़ेगा। आज रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में जो एनकाउंटर हुआ है, अपराधियों के लिए वह एक बड़ा सबक है।
रामगढ़: राहुल तुरी का एनकाउंटर करने के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने अपराधियों को सीधा फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अपराधी अपना रास्ता छोड़ दें या फिर वे झारखंड छोड़कर कहीं और चले जाएं। अगर यहां की धरती पर वे अपराध करेंगे, तो उनका नतीजा भी राहुल तुरी की तरह ही होगा।
उन्होंने शनिवार को कहा कि उनके कार्यकाल में लगातार संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पांडे गिरोह , श्रीवास्तव गैंग, अमन साहू गैंग और अन्य आपराधिक संगठनों को उन्होंने तोड़ कर रख दिया है। जिस भाषा में अपराधी बात समझाना चाह रहे हैं, उसी भाषा में अब उन्हें समझाया जा रहा है। अगर वह गोलियां चलाना जानते हैं, पुलिस भी इस मामले में कम नहीं है।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
