अपराधियों के अचानक फायरिंग से गंभीर रूप से जख्मी हुआ पारा शिक्षक, रांची रेफर

फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा

अपराधियों के अचानक फायरिंग से गंभीर रूप से जख्मी हुआ पारा शिक्षक, रांची रेफर

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। बांह में दाहिने तरफ और पेट के हिस्से में जख्म बन गया था। प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया।प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया। एमएमसीएच में भी कुछ देर तक इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया

पलामू: पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। परिजन रिम्स में न ले जाकर गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांता

में भर्ती कराया है। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। प्रक्रिया चल रही थी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति से जमीन की खरीद बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ रहा है। रांची रेफर होने से पहले जमालुद्दीन ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। सूचना के आलोक में पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। घटना को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जमालुद्दीन अंसारी को उसे वक्त गोली मार दी गई थी। जब वह गांव में किराना दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक पक्का मकान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। बांह में दाहिने तरफ और पेट के हिस्से में जख्म बन गया था। प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया। एमएमसीएच में भी कुछ देर तक इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

जिस समय घटना हुई उस वक्त जमालुद्दीन अंसारी की पुत्री घर के बाहर चाय पी रही थी। पुत्री ने हमलावरों को गोली चलाते हुए देखा है। उनकी संख्या दो बताई गई है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न