Pakur News: धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव 

चैत्र पूर्णिमा पर सामूहिक हनुमान चालीसा और भजन कीर्तन की धूम

Pakur News: धूमधाम से रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव 
(फोटो)

पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में 2 अप्रैल (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर संध्या 6 बजे से विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और मोनी व्यास द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय और पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी ने बताया कि इस दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

पाकुड़: हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल गुरुवार चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से संध्या 6 बजे मनाया जाएगा संध्या 6:00 बजे उनकी विशेष पूजा अर्चना होगी। सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का सनातन धर्म में खास महत्व है। भगवान हनुमान को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का परम भक्त माना जाता है। यह दिन भक्तों को उनकी शक्ति,भक्ति और निस्वार्थ सेवा के गुणों का प्रतीक है। इस दिन पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में संध्या प्रहर पूजा अर्चना आरती,सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ,प्रसाद का वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन मोनी व्यास जी एवं सहयोगियों के द्वारा किया जाएगा।

भगवान को स्मरण करते हुए पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी के बताया कि भगवान बजरंगबली को महादेव का 11वां अवतार भी माना जाता है हनुमान जी की पूजा और व्रत रखने पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी प्रकार की संकट नहीं आती है इसलिए हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है। पौराणिक और धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन संकट मोचन हनुमान जी का अवतरण विश्व के कल्याण के लिए हुआ था। इस दिन विश्व भर में सनातन धर्मावलंबी के द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करना की जाती है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला 'झारखंड गौरव मंच' के नाम से जाना जाएगा क्षत्रिय संगठन, नामकुम की बैठक में हुआ बड़ा फैसला
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Koderma News: खेत में गेहूं की फसल उठा रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत
Sahebganj News: नहीं रहे साहित्य प्रेमी विजय कुमार 'भारती', साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'
Ramgarh News: रजरप्पा स्थित आश्रम में बोरिया बाबा की बनी समाधि, पूजन और हवन में शामिल हुए शिष्य  
धनबाद में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत, तीन की गई जान, जानिये कैसे हुआ हादसा…
Bokaro News: स्टील वर्कर्स यूनियन द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन 
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह के भतीजे राजू के निधन से शोक की लहर, उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि
Bokaro News: खेलो इंडिया और नेशनल रिले में परचम लहराने वाले खिलाड़ी सम्मानित
Bokaro News: शनिदेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खिचड़ी महाप्रसाद के लिए जुटे सैकड़ों भक्त

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें