राज्य में भुखमरी पर विधायक ने उठाया सवाल, कहा: सरकार को गंभीर होने की जरुरत

राज्य में भुखमरी पर विधायक ने उठाया सवाल, कहा: सरकार को गंभीर होने की जरुरत

रांची: झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग ने राज्य में भुखमरी के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि पिछले पांच वर्षों में किसी भी व्यक्ति की मौत भूख से नहीं हुई है। दरअसल, माले विधायक विनोद सिंह ने बजट सत्र के दौरान सरकार से सवाल किया था कि क्या यह बात सही है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में एक दर्जन से ज्यादा मौत भूख एवं कुपोषण से हुई है, जिन्हें राशन सुचारू रूप से नहीं मिल पाता था?

विभाग ने अपने जवाब में कहा कि झारखंड में अक्टूबर 2015 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू है। इसके तहत 2,64,43,330 लोगों  को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 2,63,39,264 लोगों को इस योजना से जोड़ा गया, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 99.60 प्रतिशत है। साथ ही इस अधिनियम के तहत पात्र एवं अपात्र लाभुकों को जोड़ने एवं छांटने का निर्देश सभी जिलों को एक निश्चित अन्तराल पर दिया जाता है।इसके अलावा लाभुकों तक योजना की आपूर्ति न होने की स्थिति में अधिनियम के तहत खाद्य सुरक्षा भत्ता देने का भी प्रावधान है। इसके निमित्त सभी जिलों को दो-दो लाख रुपये एकमुश्त राशि खाद्य सुरक्षा भत्ता के भुगतान के लिए उपलब्ध कराया गया है।

सत्र में विधायक विनोद सिंह ने कहा कि राज्य में भूख से लगातार मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो के गोमिया में एक व्यक्ति की मौत भूख से हो गयी। सरकार को जिन मुद्दों पर जनादेश मिला है, उसपर गंभीर होने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि राज्य में 99 फीसदी लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, तो फिर भूख से मौत कैसे हो रही है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता गठबंधन ने भूख से मौत को मुद्दा बनाया था।

 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जिला प्रशासन की बड़ी पहल, पंचायत सचिवालयों में लगेंगे विशेष प्रमाण पत्र शिविर

यह भी पढ़ें: आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर