Koderma news: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले रील मेकिंग एवं फिल्म निर्माण प्रतियोगिता की तैयारियां चरम पर

इस कार्यक्रम को लेकर विधि महा विदयालय के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया

Koderma news: राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले रील मेकिंग एवं फिल्म निर्माण प्रतियोगिता की तैयारियां चरम पर
रील मेकिंग एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता की तैयारियां चरम पर (तस्वीर)

कोडरमा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के संरक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच रील मेकिंग एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा द्वारा सभी आवश्यक तैयारिया की जा रही हैI

उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) द्वारा नालसा मानव तस्करी एवं व्यवसायिक यौन शोषण पीड़ित स्कीम 2015, लोक अदालत एवं मध्यस्थता तथा नालसा नशा खोरी के पीड़ित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाये स्कीम 2015 शीर्षक पर आधारित रील एवं लघु फिल्म निर्माण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विधि महा विद्यालय में अध्ययनरत विधि के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है I

इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने झारखण्ड विधि महाविदयालय झुमरी तिलैया में जाकर वहा अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच एक कार्यशाला आयोजित कर इस कार्यक्रम के आलोक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में कभी विस्तार से बताया साथ ही वहा के शिक्षको को भी इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी I

इस क्रम में झारखण्ड विधि महाविदयालय झुमरी तिलैया के शिक्षको एवं विद्यार्थियों ने इससे सम्बंधित कई प्रश्न भी किये जिसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव द्वारा दी गई I इस कार्यक्रम को लेकर विधि महा विदयालय के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया I

यह भी पढ़ें Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा

मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के साथ झारखण्ड विधि महाविदयालय के प्राचार्य डॉ विकास राय, प्रो0 अजय भट्टाचार्या, प्रो0 राघवेन्द्र दत्त, प्रो0 अजय कुमार, बिनोद कुमार, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राये  उपस्थित थे 

यह भी पढ़ें कायस्थ समाज को एकजुट करने पर जोर, हजारीबाग में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा Palamu News : विश्व हिंदू परिषद 19 मार्च को निकालेगी भारतीय नववर्ष पर शोभा यात्रा
Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन
Deoghar News : कोल इंडिया की एसपी माइंस चितरा कोलियरी में प्रमोशन से खुशी का माहौल
Chaibasa News : पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में हड़कंप
Koderma News : प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को अमेरिका की ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 'मानद डॉक्टरेट' से नवाजा
Palamu News : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर
बरहरवा में चलती ट्रेन से गिरकर टीटीई की दर्दनाक मौत
मधुपुर के भिरखीबाद-सत्संगनगर मुख्य पथ पर बाइक दुर्घटना, मजदूर की मौत
Palamu News : जेटेट परीक्षा से मगही भाषा हटाना छात्र विरोधी एवं तानाशाही निर्णय: गणेश दत्त पांडे
डीईओ सह डीसी ने चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
Sahebganj News : पुलिस को मिली 14 बोलेरो और 26 नई बाइक
Pakur News: कैलाश नगर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण