Koderma News: गौशाला समिति ने कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के पदाधिकारियों को दिया आमंत्रण

कोडरमा में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह

Koderma News: गौशाला समिति ने कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के पदाधिकारियों को दिया आमंत्रण

कोडरमा गौशाला समिति की ओर से 9 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर समिति ने कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर, डीजीएम कौशिक राय, प्रबंधक आशीष परीदा और अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गौशाला का कार्य सराहनीय है।

कोडरमा: गौशाला समिति की ओर से कोडरमा थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर, डीजीएम कौशिक राय, प्रबंधक आशीष परीदा और अन्य पदाधिकारियों को 9 नवंबर को होने वाले कवि सम्मेलन और 11 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर गौशाला समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों को गौ माता आशीर्वाद रूप में अरुण मोदी अरविंद चौधरी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियंता मनोज ठाकुर ने गौशाला की सराहना की और कहा कि गौशाला में 400 गौ वंशों की सेवा करना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि गौशाला में पल रही गौ माताएं बीमार, वृद्ध और लाचार की सेवा होतीं है, और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।

गौशाला के कार्यकारी अध्यक्ष  प्रदीप कुमार ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कवि पंडित अशोक नागर, कुबेर जावेद, पवन बांके बिहारी, मुकेश मालवा, श्रद्धा ओजस्वी और रजनी अवनी पधार रही हैं। नगर वासियों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महेश दारूका राम रतन महर्षि ओमप्रकाश खेतान अविनाश सेठ जय कुमार गंगवाल संजय अग्रवाल मनोज केडिया अरुण अबोध पूरी मेहनत कर रहे हैं

Edited By: Samridh Desk

Latest News

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी