जामताड़ा में होगा तीन दिवसीय विद्यासागर लिटिल मैगजीन मेला, बैठक में लिये गए कई फैसले

दुमका : संत एनथौनी स्कूल, जामताड़ा के सभागार में ईश्वर चन्द्र विद्यासागर लिटिल मैगजीन. सह. ग्रन्थ मेला आयोजन समिति की एक महत्त्वपूर्ण बैठक चेयर पर्सन डाक्टर दीपक कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई। इसमें 28 से 30 जुलाई जामताड़ा में लिटिल मैगजीन मेला मेला आयोजित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके लिए एक इमपावर्ड कमेटी गठित की गयी और कई निर्णय लिए गए।

इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कोष संग्रह, विभिन्न क्षेत्रीय भाषा के पत्र -पत्रिका के संपादकों एवं प्रकाशकों, शिक्षाविदों को मेले में अंश हिस्सा लेने हेतु आमंत्रित करने, वातावरण निर्माण करने, विभिन्न शिक्षा प्रतिष्ठानों से संपर्क स्थापित करने आदि निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से डाक्टर केएन चटर्जी, डाक्टर दीपक कुमार सेन, डीडी भंडारी, चंडीदास पुरी, डाक्टर कांचन गोपाल मंडल, रबी सिंह, पूजा चटर्जी आदि उपस्थित थे।