राजनाथ 23 को चौपारण के सेलहारा में, जयंत के पक्ष में मांगेंगे वोट
On

हजारीबाग: जनता को लुभाने के लिए नेताओं का आना- जाना शुरू हो गया। हजारीबाग लोकसभा चुनाव 12 मई को होने जा रहा है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। इनके पक्ष में वोट मांगने के लिए सबसे पहले देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे है। आगामी 23 अप्रैल को हजारीबाग में श्री सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता भैया अभिमन्यु प्रसाद और जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने बताया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह 23 अप्रैल को हजारीबाग पहुंचेंगे, जहां से चौपारण सेलहारा जाएंगे। सेलहारा में पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही हजारीबाग के उम्मीदवार जनसेना के लिए वोट मांगेंगे।

उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष हैं। केंद्र सरकार एवं मोदी के योजनाओं को जनता को विस्तार रूप से बताएगें। उन्होंने बताया कि चुनाव का संचालन करने के लिए सभी समितियों का गठन कर लिया गया है। अलग- अलग लोगों को इसकी जिम्मेवारी सौंप दी गई है। 9 लोगों की चुनाव संचालन समिति बनाई गई है। जिसमें अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा को बनाया गया है। मौके पर कुंवर मनोज सिंह, जितेंद्र जैन, भाजपा के पूर्णकालिक सदस्य श्याम, मूलचंद साव समेत कई लोग मौजूद थे।
Edited By: Samridh Jharkhand