Hazaribagh News: रामनवमी पर हिंसा, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

ब्रह्मऋषि समाज के नेता पर भी हुआ हमला

Hazaribagh News:  रामनवमी पर हिंसा, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

हजारीबाग में रामनवमी के दौरान हुई हिंसक घटनाओं से जिला दहल उठा। गदोखर पंचायत में युवक की हत्या के बाद मनीष जायसवाल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया।

हजारीबाग: रामनवमी के पावन अवसर पर हजारीबाग में हुई हिंसक घटनाओं ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत में शुक्रवार देर रात हुई निर्मम हत्या की घटना के बाद शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

बताया जाता है कि गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (करीब 40 वर्ष) पर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सांसद मनीष जायसवाल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

साथ ही उन्होंने आमजनों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे पावन पर्व को आपसी वैमनस्य का माध्यम नहीं बनने देना चाहिए और भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए भाईचारे के साथ पर्व मनाना चाहिए। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात ब्रह्मऋषि समाज, हजारीबाग के संस्थापक अध्यक्ष सह दीपुगढ़ा निवासी मुकेश कुमार सिंह पर हुए भुजाली हमले की सूचना मिलने पर सांसद मनीष जायसवाल आरोग्यम अस्पताल पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सकों के अनुसार मुकेश कुमार सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Read More.. सीवान में रामनवमी मेले के बीच पसरा सन्नाटा: 12 साल की मासूम के साथ वहशी दरिंदगी

सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अन्नदा कॉलेज के प्रोफेसर विवेक कुमार शर्मा से भी मिलकर उनका हालचाल जाना और दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Read More.. Sahebganj News: भक्ति और उत्साह का सैलाब: कोटालपोखर की सड़कों पर निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा

 दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही शुक्रवार देर रात सांसद मनीष जायसवाल ने अपने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को अस्पताल भेजा। रिमझिम बारिश के बीच रंजन चौधरी आरोग्यम अस्पताल पहुंचे और मुकेश कुमार सिंह के इलाज को लेकर चिकित्सकों से बातचीत की। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। रामनवमी का दिन इस बार हजारीबाग के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। दीपूगढ़ा में चाकूबाजी की घटना से शुरुआत हुई, वहीं शहर में एक जुलूस के दौरान एक व्यक्ति के सीने में चाकू मार दिया गया, जिसे गंभीर हालत में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। इसी बीच गदोखर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवक की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बन गया।

Read More.. पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान, पत्नियों को दी चेतावनी

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अस्पताल में देर रात तक कटकमसांडी के सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी की बातचीत पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से भी हुई, जिसमें एसपी ने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन जहां हालात सामान्य करने में जुटा है, वहीं जनप्रतिनिधि भी लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहकर उन्हें हर संभव सहयोग देने का प्रयास कर रहे हैं।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें