Hazaribagh News: नीतीश कुमार का डीएसपी पद पर हुआ चयन, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Hazaribagh News: नीतीश कुमार का डीएसपी पद पर हुआ चयन, ग्रामीणों ने किया स्वागत
फाइल फोटो

नीतीश कुमार 10वीं की परीक्षा नवोदय विद्यालय बोकारो से पास की वही इंटरमीडिएट की परीक्षा चीनमया स्कूल से पास की स्नातक आर भी एस कॉलेज चास से उत्तीर्ण होकर झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 68वां रैंक लाकर डीएसपी पदपर चयनित हुए है।

बड़कागांव: झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में डीएसपी के पद पर चयन हुए नीतीश कुमार का अंबाजीत में ग्रामीणों ने बाजे - गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। नीतीश कुमार ग्राम अंबाजीत के तपेश्वर सिंह का पुत्र है। नीतीश कुमार को अंबाजीत मोड़ के पास स्वागत किया गया। इसके बाद स्वागत यात्रा निकाला गया। उसके बाद ग्राम प्रवेश कर शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया।पश्चात मुखिया प्रतिनिधि बगल चौधरी व रामकिशोर शुक्ला के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया वहीं ग्रामीणों ने नीतीश कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात ग्रामीण जुलूस के साथ दुर्गा मंदिर, ठाकुरबाड़ी, हनुमान मंदिर,कुलदेवी आदि में नीतीश कुमार द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। वहीं ग्रामीणों को पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार के डीएसपी बनने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।

इसके पूर्व नीतीश कुमार ने सीजीएल परीक्षा में भी सफलता पाई थी परंतु जेपीएससी के लिए ही लगा रहा है जिसमें नीतीश ने सफलता हासिल की। नीतीश कुमार 10वीं की परीक्षा नवोदय विद्यालय बोकारो से पास की वही इंटरमीडिएट की परीक्षा चीनमया स्कूल से पास की स्नातक आर भी एस कॉलेज चास से उत्तीर्ण होकर झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 68वां रैंक लाकर डीएसपी पदपर चयनित हुए है। स्वागत समारोह में गोपीनाथ सिंह, राम अवतार सिंह, शक्ति सिंह, बटेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह, राधा गोविंद सिंह,सोकील राम,ईश्वर सिंह,गौतम दास, रोहित सिंह, सूर्यदेव सिंह, तारकेश्वर सिंह, सर्वेश सिंह,रामपदारथ सिंह, जयकांत सिंह, रामकृष्ण शुक्ला, राजकुमार सिंह, अभय दास, पवन सिंह, राजा सिंह,दीपक सिंह ,प्रभात सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी