Hazaribagh News: RTO क्लर्क विकास कच्छप घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

परमिट रिन्यूअल कराने के एवज में मांगी गयी थी रिश्वत

Hazaribagh News: RTO क्लर्क विकास कच्छप घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई
गिरफ्तार क्लर्क

बस का परमिट रिन्यूअल कराने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय, हजारीबाग में आवेदन दिया गया था. इसके एवज में उक्त कार्यालय में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप द्वारा आवदेक से 6,000 रू० रिश्वत की मांग की गयी थी.

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की हजारीबाग शाखा ने RTO कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ACB ने क्लर्क विकास कच्छप को 6000 रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

दरअसल, हजारीबाग निवासी राज कुमार का एक विजय नामक बस देवघर-राँची रूट पर चलता है. इसका परमिट रिन्यूअल कराने के लिए उन्होंने प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार कार्यालय, हजारीबाग में आवेदन दिया था. इसके एवज में उक्त कार्यालय में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप द्वारा आवदेक से 6,000 रू० रिश्वत की मांग की गयी. 

बस के मालिक राज कुमार रिश्वत देना नहीं चाहते थे. इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत ACB में की. आवेदन की सत्यापन के बाद ACB, हजारीबाग की ट्रैप टीम ने मंगलवार को RTO कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप आवेदक राज कुमार से 6,000 रु० रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश