Giridih News: तीन फरार वारंटियों को बेंगाबाद पुलिस ने दबोचा, भेजा गिरिडीह जेल

Giridih News: तीन फरार वारंटियों को बेंगाबाद पुलिस ने दबोचा,  भेजा गिरिडीह जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी पर विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता थी और ये काफी समय से फरारी की जिंदगी जी रहे थे। गिरफ्तार किए जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को गिरिडीह मंडल कारा भेज दिया गया।

बेंगाबाद: बेंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मानजोरी पंचायत के खिजुरडीहा निवासी दिनदयाल साव, फिटकोरिया निवासी मो. सद्दाम अंसारी और ओझाडीह पंचायत के फुफंदी गांव निवासी बुधन साव शामिल हैं।

इन तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीनों फरार वारंटियों को दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी पर विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता थी और ये काफी समय से फरारी की जिंदगी जी रहे थे। गिरफ्तार किए जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तीनों को गिरिडीह मंडल कारा भेज दिया गया।

बेंगाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत